सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर महासेतु निर्माण कार्य का लिया जायजा

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर पहुंचे, जहां रामापुर महेशपट्टी में ताजपुर बख्तियारपुर महासेतु निर्माण कार्य का जायजा लिया. इसके बाद फोरलेन निर्माण में गति लाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर फीडबैक लिया.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम में मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई थी. बताते चलें कि वर्ष 2011 में नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर ताजपुर महासेतु फोरलेन का शिलान्यास किया था. उस समय निर्माण एजेंसी के द्वारा 5 वर्षों में कार्य पूरा करने की बात कही गई थी. लेकिन शिलान्यास के एक दशक बाद भी फोरलेन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका. इस बख्तियारपुर ताजपुर महासेतु योजना का लगभग 90 फ़ीसदी से अधिक भूभाग मोरवा, मोहनपुर एवं शाहपुर पटोरी प्रखंड में पड़ता है.

रिपोर्ट : सुनील कुमार

योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी को छह-छह माह की सजा

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...