बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में दबे, सड़क जाम से यातायात ठप

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


Illegal Mining  धनबाद:  बाघमारा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां तेज आवाज के साथ एक घर अचानक जमींदोज हो गया। इस घटना में गृहस्वामी मोनू उरांव, उनकी पुत्री गीता और परिजन सरिता देवी मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण अवैध खनन को माना जा रहा है।


Key Highlights:

  • बाघमारा में अवैध खनन के कारण घर ध्वस्त

  • तीन लोग मलबे में दबे, इलाके में दहशत

  • ग्रामीणों ने किया राजगंज-महुदा मार्ग जाम

  • लंबी दूरी तक वाहनों की लगी कतार

  • विधायक शत्रुघ्न महतो पहुंचे घटनास्थल


Illegal Mining : अवैध खनन से हुआ बड़ा हादसा

घटना सोनारडीह थाना क्षेत्र के टाण्डाबारी बस्ती की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, जिसके कारण जमीन कमजोर हो गई और अचानक घर धंस गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Illegal Mining :उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Illegal Mining :मौके पर पहुंचे विधायक, प्रशासन अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। साथ ही, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...