Advertisement
Advertisement

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

विजय सिन्हा ने जिला अतिथि गृह में नगर विकास विभाग, भूमि सुधार व राजस्व विभाग और डीएम के साथ समीक्षा बैठक की

विजय कुमार सिन्हा ने जिला अतिथि गृह में नगर विकास विभाग, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग और डीएम के साथ समीक्षा बैठक की। लंबित योजनाओं को ससमय गुणवत्ता कै साथ पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नालंदा के शीतला मंदिर की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वहां के डीएम-एसपी से बात हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही पीड़ित परिजनों को सहायता कि गई है।

Vijay Sinha 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

विश्वनाथ कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...