विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।

विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति, आस्था और लोकपरंपरा से ओतप्रोत इस पावन क्षण में छठी मैया की आराधना के साथ संपूर्ण लखीसराय के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की। आप सभी देवतुल्य क्षेत्रवासियों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं!’

विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया

इससे पहले उन्होंने अपने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आज छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर विधानसभा लखीसराय अंतर्गत बड़हिया प्रखंड के भानपुर, फाजिल, ऐजनी, जानपुर, तुरकैजनी एवं बीरुपुर में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों के बीच अद्भुत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘लखीसराय विधानसभा की जनता एकजुट है, संकल्पित है कि 15 साल के अराजकता और जंगलराज की वापसी कभी न हो। हर घर, हर दिल से अब एक ही आवाज़ गूंज रही है विकास, विश्वास और सुशासन के लिए NDA ही विकल्प है।’

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...