मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्किल पार्क में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं मेस सुविधाओं का भी निराक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

CM नीतीश कुमार ने कहा- आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करके बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। सरकार युवाओं को नौकरी एवं रोजगार प्रदान के लिए संकल्पित है। बिहार के युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया साथ ही अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिसर को व्यवस्थित रखें और यहां प्रशिक्षण पाने वाले प्रशिक्षुओं की सुविधाओं का ख्याल रखें।

CM BIPARD Skill Park 1 22Scope News

राज्य के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से 6 प्रमुख कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं

बिपार्ड स्किल पार्क, पटना परिसर में सरकारी कर्मियों के प्रशिक्षण के राज्य के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से छह प्रमुख कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें सिस्टम्स एप्लीकेशंस एंड प्रोडक्ट्स सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट (CCNA), जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग कॉमिस (Commis) व असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन शामिल हैं। इन सभी पाठ्यक्रम के प्रशिक्षुओं को बिपार्ड द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट एवं वर्दी आदि उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ विदेशी जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश एवं जापानी का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके। अब तक सरकारी कर्मियों के अतिरिक्त कुल 667 युवा प्रशिक्षुओं को क्षमता संवर्धन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से 204 प्रशिक्षुओं को देश एवं विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

CM BIPARD Skill Park 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

CM BIPARD Skill Park 3 22Scope News

यह भी पढ़े : 1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश! नए आशियाने का किया निरीक्षण

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...