प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह का मोतिहारी दौरा, LPG व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को बताया पूरी तरह सामान्य

मोतिहारी : मोतिहारी पहुंचे खाद्य-आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने नियंत्रण कक्ष में संधारित पंजी का अवलोकन किया व शिकायतों के निष्पादन से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने मोतिहारी स्थित राधाकृष्णन भवन में DM और SP के साथ समीक्षा बैठक की

निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने मोतिहारी स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय पदाधिकारियों के अलावा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल के वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

Secretary in Charge Abhay Kumar Singh 1 1 22Scope News

बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में LPG गैस, डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है

बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Secretary in Charge Abhay Kumar Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...