BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह; भ्रष्टाचार पर सीधा वार

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सामूहिक उपवास सत्याग्रह और धरना शुरू किया। संघ के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने धरना को किया संबोधित

संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कोल इंडिया की बोर्ड बैठकों में श्रमिक हित में नीतियां तो बनाई जाती हैं, लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में यह नियम बनाया गया था कि मृत श्रमिकों के आश्रितों को 86 दिनों के भीतर नए एसओपी के तहत नियोजन दिया जाएगा, लेकिन 2026 तक एक भी मामले में इस नियम का पालन नहीं किया गया।

BCCL में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित हैं

अभिषेक सिंह ने दावा किया कि वर्तमान में बीसीसीएल में लगभग 1400 से 1500 नियोजन के मामले लंबित हैं। यही नहीं उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियोजन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है जिसके कारण पात्र आश्रितों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। कहा बीसीसीएल में भ्रष्टाचार व्याप्त है, आउट सोसिंग से कोयला चोरी हो रही है जिससे कंपनी घाटे में जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कोयला उत्पादन ठप करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी BCCL प्रबंधन की होगी।

धरना स्थल पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आश्रितों को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...