रांची में पदस्थापित दरोगा पर यौन शोषण का आरोप
Bokaro–रांची में पदस्थापित दरोगा पर यौन शोषण का आरोप-बोकारो की रहने वाली एक बैंक कर्मी ने रांची,
एटीएस में पदस्थापित 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर रवि सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते हुए
शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए सिटी थाने में मामला दर्ज किया है.
मामला दर्ज होने के बाद आज सब इंस्पेक्टर समझौते के लिए थाने पहुंचा, जहां उसने पीड़ित लड़की से बात करनी
शुरू कर दी और लेकिन मौका देकर वहां से फरार हो गया.
पीड़िता ने बताया कि आज रवि सिंह की शादी होने वाली है. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने सिटी थाने
में इसकी शिकायत दर्ज की थी.
सब इंस्पेक्टर रवि सिंह बोकारो सेक्टर वन का रहने वाला है, जबकि पीड़िता रांची के एक प्राइवेट बैंक में काम करती है.
रवि जब राँची के अरगोड़ा में पदस्थापित था, तब उसकी पीड़िता के साथ जान-पहचान हुई थी.
उसके बाद वर्ष 2018 में उसने शादी का प्रस्ताव रखा और शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाया.
एक साल पहले रवि ने बताया कि घर वाले उसका शादी कराना चाहते हैं. उसी लिए हम लड़की देखने जा रहे हैं.
लड़की देख कर हम उसे कैंसिल कर देंगे. उसके बाद वह वापस लौटा तो उसका मन मिजाज बदल गया.
20 नवंबर को उसने अपनी इंगेजमेंट होने की बात कही. तब मैंने उसका विरोध किया.
उसके बाद रवि ने इंगेजमेंट तोड़ने की झूठी बात जानकारी दी. थाने में लिखित शिकायत करने के बाद रवि थाने पहुंचा
और समझौते की बात करने लगा.
इसी दौरान उसके परिवार के लोग आए और लड़की को बात में उलझाया और एक गाड़ी में रवि
को बैठा कर मौके से फरार हो गया

















