Advertisment

रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का प्रयोग

पटना : रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग फसलों की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ये बातें शनिवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि कीटनाशकों का प्रयोग केवल अनुशंसित मात्रा में ही करें और सुरक्षित खेती की दिशा में आगे बढ़ें। अनुशंसित दर से अधिक कीटनाशकों के उपयोग से खाद्य पदार्थों में अवशेष बढ़ रहे हैं, जो कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचाव संभव

उन्होंने बताया कि कीटनाशी अवशेष युक्त खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं। इसके प्रभाव से दूध, दही, मांस जैसे पशु-आधारित खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कीटनाशकों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए फसल चक्र अपनाएं, प्रतिरोधी किस्मों का चयन करें, कीटों के प्राकृतिक शत्रुओं (परभक्षी एवं परजीवी) का संरक्षण करें तथा एकीकृत कीट-व्याधि प्रबंधन को प्राथमिकता दें। साथ ही, फेरोमोन ट्रैप, लाईट ट्रैप एवं अवरोधक फसल जैसे वैज्ञानिक उपायों को अपनाने पर भी बल दिया।

रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग केवल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाए – कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

कृषि मंत्री ने किसानों को रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक कीटनाशी जैसे नीम तेल, फफूंदनाशी एवं जीवाणुनाशी के प्रयोग की सलाह दी है, जो पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग केवल अंतिम विकल्प के रूप में किया जाए और अत्यधिक विषैले लाल, पीले या नीले लेबल वाले कीटनाशकों के बजाय हरे त्रिकोण लेबल वाले अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्पों का चयन करें।

टिकाऊ खेती से बढ़ेगी गुणवत्ता

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित, संतुलित और टिकाऊ खेती अपनाकर किसान न केवल अपनी उपज की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़े : पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक लाभुकों को THR वितरण

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...