मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों की संख्या हुई 4

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान वसीम अंसारी केंदुआ के रहने वाला बताया जा रहा है। वही घटना मे अब मृतकों की संख्या 4 पहुंच गई है।

लोहा चोरों ने काट दिया था क्लोरिन गैस की टंकी

पुलिस शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि शनिवार देर रात लोहा चोर का एक गैंग मुनीडीह बंद कैप्टिव पवार प्लांट से लोहा का टंकी काट रहा था। टंकी में क्लोरिन गैस भरा हुआ था जो लिक ( Gas Leak ) हो गया। जिसके चपेट में आने से लोहा चोर गिरोह के आधा दर्जन लोग गैस लगने से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी।

आज भी पाया गया एक शव

आज एक शव को पुलिस ने जंगल से बरामद किया है जिससे मरने वालों की संख्या अब चार हो गई। गैसे लीक होने से प्लांट में मौजूद बीसीसीएल कर्मी सहित 5 सीआईएसएफ जवान भी बेहोश गए थे।

 

 

 

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...