मुख्यमंत्री ने 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पांडेय, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पाने वालीं एएनएम मौजूद थीं।

CM Appointment Letter 1 22Scope News

CM Appointment Letter 2 22Scope News

CM Appointment Letter 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक संपन्न

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा मेमू की लेटलतीफी से परेशान...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा रेल रूट पर चलने वाली MEMU ट्रेन की लगातार देरी यात्रियों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...

Sarath Woman Death Case: देवघर के सारठ में महिला की संदिग्ध...

Sarath Woman Death Case: देवघर ज़िले के सारठ थाना क्षेत्र के दीवान डुमरिया गाँव में संदिग्ध हालात में एक 30 वर्षीय महिला की मौत का...