मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन और अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

CM Niyukti Patra Vitaran 1 22Scope News

CM Niyukti Patra Vitaran 2 22Scope News

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधिक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी मौजूद थे।

CM Niyukti Patra Vitaran 3 22Scope News

CM Niyukti Patra Vitaran 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय व राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण…

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...