JDU MLC ने लगाया नया पोस्टर, लिखा- ‘विरासत मजबूत, भविष्य दमदार-निशांत कुमार हैं तैयार’

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार विधान परिषद (MLC) व पूर्व मंत्री नीरज कुमार के सरकारी आवास पर नया पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि – ‘विरासत मजबूत, भविष्य दमदार-निशांत कुमार हैं तैयार’। बिहार की राजनीति में पोस्टर वॉर के जरिए बड़े-बड़े संदेश देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने अपने आवास पर एक ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है।

CM नीतीश 9 अप्रैल को दिल्ली जाकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अप्रैल को दिल्ली जाकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उससे ठीक पहले लगे इस पोस्टर को बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्टर में नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीर साथ-साथ लगाई गई है।

JDU MLC Neeraj Kumar 1 1 22Scope News

JDU के अंदर अब निशांत कुमार को आगे लाने की चर्चा तेज हो रही है

साथ ही दोनों नामों के अक्षरों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि ‘नीतीश ही निशांत हैं और निशांत ही नीतीश हैं’। यानी साफ है कि जदयू पार्टी के अंदर अब सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को आगे लाने की चर्चा तेज हो रही है। उन्हें संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करने की मांग भी उठने लगी है।

JDU MLC Neeraj Kumar 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, कल दिल्ली जाएंगे CM नीतीश

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img