CM नीतीश के बेटे जन्मदिन पर JDU कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- बिहार की मांग सुन लिए निशांत

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है कि बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही उन्हें ‘भविष्य का नेता’ बताया गया है। अब ये तय हो गया है निशांत कुमार अब राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

Goal 6 22Scope News

2 दिन पहले निशांत से विपक्षी खेमे के एक वरिष्ठ नेता ने की थी मुलाकात

आपको बता दें कि दो दिन पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से विपक्षी खेमे के एक बड़े/वरिष्ठ नेता ने मुलाकात की है। मुलाकात के समय निशांत कुमार के साथ जदयू के एक तेज तर्रार नेता भी उपस्थित थे।

राजनीति में एंट्री के संकेत

वहीं इन पोस्टरों में निशांत कुमार की बड़ी तस्वीरें छपी हैं, जिसमें उन्हें भावी नेता के रूप में पेश किया गया है। साथ ही सीएम नीतीश की भी तस्वीर लगाई गई है। इससे सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि निशांत अब सक्रिय राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वे मैदान में उतर सकते हैं।

यह भी देखें :

बैनरों में ‘बिहार की जरूरत’ बताया गया

इन पोस्टरों में निशांत को ‘बिहार की भविष्य की जरूरत’ करार दिया गया है, जो सीधे तौर पर भावी नेतृत्व की ओर इशारा करता है। हालांकि अभी तक जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता निशांत को राजनीति में लाने के पक्ष में हैं और उन्हें पटना या नालंदा से टिकट दिया जा सकता है। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो जदयू अपने संगठन को युवा नेतृत्व से मजबूत करना चाहती है। ऐसे में निशांत कुमार को सामने लाना नीतीश कुमार की राजनीतिक भविष्य की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़े : क्या बिहार में फिर वंशवाद की वापसी? लगे निशांत भाई जिंदाबाद के नारे

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...