गन्ना किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ

पटना : राज्‍य सरकार द्वारा गन्‍ना किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना आवश्‍यक है। इसके बाद ही उन्‍हें गन्‍ना उद्योग विभाग के माध्‍यम से संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग ने राज्‍य के गन्‍ना किसानों से शीघ्र रजिस्‍ट्रेशन कराने की अपील किया है।

बिहार सरकार ने राज्‍य के गन्‍ना किसानों के हित लिए कई योजनाएं शुरू की है

बिहार सरकार ने राज्‍य के गन्‍ना किसानों के हित लिए कई योजनाएं शुरू की है, जिसमें मुख्‍यमंत्री गन्‍ना विकास योजना, गन्‍ना यंत्रीकरण योजना, बिहार राज्‍य गुड़ उद्योग प्रोत्‍साहन कार्यक्रम आदि शामिल है। ताक‍ि किसानों को गन्‍ना की खेती करने में आसानी हो सके और उनका आय बढ़ सके। गन्‍ना यंत्रीकरण योजना के तहत गन्‍ना की बुआई से लेकर गन्‍ना की कटाई तक के लिए अत्‍याधुनिक यंत्रों की खरीद पर सरकार 50 से 60 फीसदी तक अनुदान दे रही है। ताकि किसान बेहतर तरीके से गन्‍ना की खेती कर सकें। बताया जाता है कि गन्‍ना उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए गन्‍ना किसानों को पंजीकरण करना होगा तभी सरकार की योजनाओं का लाभ उन्‍हें मिल पाएगा।

गन्‍ना उद्योग विभाग के पोर्टल पर होगा रजिस्‍ट्रेशन

बताया जाता है कि गन्‍ना उद्योग विभाग के पोर्टल पर किसानों का रजिस्‍ट्रेशन होगा। इसके लिए 13 अंको वाला डीबीटी आईडी दर्ज करना होगा। ओटीपी के माध्‍यम से उसका सत्‍यापन करें। इसके बाद नाम, पता, आधार नंबर एवं बैंक विवरण का मिलान करें। जब उसे सबमिट किया जाएगा तो गन्‍ना पंजीकरण आईडी प्राप्‍त हो जाएगी।

रजिस्‍ट्रेशन कराने से गन्‍ना किसानों को मिलेगा लाभ

विभाग के अनुसार, रजिस्‍ट्रेशन कराने से गन्‍ना किसानों को सभी योजनाओं का प्रत्‍यक्ष लाभ मिलेगा। बीज और कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान का लाभ मिलेगा। अनुदान की राशि सीधे लाभुक के बैंक खाता में जाएगी। इसके अलावा किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्राप्‍त होगी। इसे लेकर ईंख आयुक्‍त ने राज्‍य के गन्‍ना किसानों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए शीघ्र रजिस्‍ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि उन्‍हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

यह भी पढ़े : अब घर बैठे करें होटल बुकिंग, पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च

Saffrn

Trending News

पटना में NFDB Office: मत्स्य और डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई...

 पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा, जिससे बिहार में फिशरीज और डेयरी सेक्टर को नई गति मिलेगी। NFDB Office पटना: बिहार...

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन: 8 अप्रैल, 2026

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन : झारखंड के लिए आज का दिन प्रशासनिक सक्रियता, राजनीतिक बयानबाजी और प्रकृति के प्रति आस्था का संगम रहा। सरहुल की तैयारियों...

पटना में New Flyover Project: एयरपोर्ट से पटना सिटी तक सफर...

पटना में 292.74 करोड़ की लागत से बन रहा नया फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बदलेगा। दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य।New...

बिहार ईवनिंग बुलेटिन : 8 अप्रैल, 2026 – राज्य की सभी...

बिहार ईवनिंग बुलेटिन : बिहार में आज का दिन राजनीतिक सरगर्मियों, बुनियादी ढांचे के विकास और मौसम के बदलते मिजाज के नाम रहा। उत्तर...

अब घर बैठे करें होटल बुकिंग, पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट...

पटना : बिहार आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एक नई वेबसाइट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img