Dhanbad में आउट सोर्सिंग कंपनी ने देर रात काटा रास्ता, सड़क बनाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Dhanbad: Dhanbad के निरसा में ईसीएल अंतर्गत आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला खदान विस्तारीकरण को लेकर ग्रामीण सड़क काटे जाने का जमकर विरोध हो रहा है। ग्रामीणों ने आज चापापुर आउट सोर्सिंग प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अविलंब वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग करने लगे।

सड़क के साथ बिजली पानी भी काट दी गई है

ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क पांच गांवों को सीधे जोड़ती है। कई दशकों से इस सड़क का इस्तेमाल ग्रामीण करते आ रहे हैं। आज कोयला कंपनी प्रोजेक्ट विस्तारीकरण के नाम पर लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। ग्रामीणों ने बताया उनके आने वाले सड़क को काट दिया गया, बिजली और पानी सप्लाई बंद कर दी गई। ताकि ग्रामीण विवश होकर गांव से भागने पर मजबूर हो जाए। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी जंगली और सुनसान रास्ते को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने को कह रही है, ऐसे में महिलाओं बच्चों के साथ किसी तरह की अनहोनी हो जाएगी तो उसकी जिम्मेवारी कौन लोग।

ईसीएल प्रबंधन ने क्या बताया

इधर ईसीएल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता बनाकर दिया जा रहा है। डीजीएमएस के निर्देश पर ही माइंस सेफ्टी को लेकर पुराने रास्ते को बंद किया गया है जो कि कोयला कंपनी का निजी सड़क है। हां ग्रामीण इस सड़क का इस्तेमाल करते आए हैं।बिजली पानी सप्लाई बंद करने की बात को उन्होंने बेबुनियाद बताया।

 

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...