CIA को मैसेज भेज PM को नुकसान पहुंचाने का दावा, बक्सर से हिरासत में 3

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए विदेशी एजेंसी सीआईए को मैसेज भेजने के मामले में बक्सर पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार की देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

मामला डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव का है

मामला डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव का है, जहां से पुलिस ने पहले एक युवक को पकड़ा और उसके बाद उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी खुद को विदेशी एजेंसी से जुड़ा बताते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने और हमला कराने का दावा कर रहा था। जिसके एवज में उसने पैसों की मांग भी की थी।

Buxar SP 1 22Scope News

गोपनीय सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई – SP शुभम आर्य

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। जांच के दौरान मोबाइल और लैपटॉप खंगालने पर इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी और उसके साथी साइबर माध्यम से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे। हालांकि, पैसों की मांग कितनी की गई थी, इस पर एसपी ने इसे गोपनीय बताते हुए खुलासा करने से इनकार किया है।

मुख्य आरोपी अमन तिवारी पहले भी विवादों में रह चुका है – पुलिस

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमन तिवारी पहले भी विवादों में रह चुका है। वर्ष 2022 में कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी देने के मामले में उसे कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। इस बार मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस और भी सतर्क हो गई है।

Buxar SP 22Scope News

छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं

छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही जिस कमरे से वह कथित रूप से यह गतिविधियां संचालित कर रहा था, उसे भी सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े : कटिहार में युवक लापता, प्रेम-प्रसंग एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...