Advertisment

Ranchi Crime: कारोबारी से PLFI के नाम पर 50 लाख की रंगदारी की मांग, बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से प्रतिबंधित पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्हाट्सएप पर धमकी भरा पत्र भेजकर परिवार और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।


Ranchi Crime रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित मकचुंद टोली निवासी कारोबारी धर्मवीर कुमार सिंह से प्रतिबंधित पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार, खासकर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ranchi Crime:व्हाट्सएप पर भेजा गया धमकी भरा पत्र

कारोबारी धर्मवीर कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें अलग अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल आ रहे थे। इसके बाद 29 जून की शाम उनके व्हाट्सएप पर एक कथित धमकी भरा पत्र भेजा गया। पत्र में खुद को क्रांतिकारी लाल सलाम संगठन का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई।

Ranchi Crime:बच्चों का नाम और स्कूल का जिक्र कर फैलाया खौफ

धमकी भरे पत्र में कारोबारी के दोनों बच्चों के नाम और उनके स्कूल का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगी गई रकम नहीं दी गई तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बच्चों का जिक्र होने के बाद परिवार दहशत में है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है।


Key Highlights

  • चुटिया के कारोबारी से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  • व्हाट्सएप पर भेजे गए कथित पत्र में परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी।

  • पत्र में कारोबारी के दोनों बच्चों और उनके स्कूल का भी उल्लेख।

  • पीड़ित की शिकायत पर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

  • पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों और पत्र की जांच में जुटी।


Ranchi Crime:पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप पर मिले कथित पत्र की प्रति पुलिस को सौंप दी है। शिकायत के आधार पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप संदेश की तकनीकी जांच कर धमकी देने वालों की पहचान में जुटी है।

Highlights

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...