CM Hemant Soren से मिले उपायुक्त नीतीश कुमार, तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव- 2026 में शामिल होने का दिया आमंत्रण

Jharkhand: CM Hemant Soren से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर उन्होंने CM Hemant Soren को कल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व – सह-  छऊ महोत्सव- 2026 में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम,  सरायकेला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस महोत्सव के आयोजन से संबंधित तैयारियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कार्यक्रम के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं दी गई

इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने CM Hemant Soren को महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात, और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

बता दें राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव झारखंड की पारंपरिक लोकनृत्य शैली ‘छऊ’ को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस महोत्सव में छऊ नृत्य की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी कलाकार भाग लेते हैं।

डिजिटल लाइटिंग, विशेष मंच सज्जा और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है

इस बार के आयोजन में डिजिटल लाइटिंग, विशेष मंच सज्जा और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को एक नया अनुभव मिल सके। साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प, खानपान और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और व्यवसायियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आयोजना की सराहना की

CM Hemant Soren ने इस अवसर पर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...