रांची की विकास यात्रा में जुड़ा एक और अध्याय, 303 करोड़ की एनएचएआई की दो परियोजनाओं का Sanjay Seth ने किया शिलान्यास

Ranchi: आज रांची की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आज रांची में दो महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे प्रयासों से स्वीकृत लगभग ₹303 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामपुर चौक (रांची–जमशेदपुर रोड जंक्शन) के समीप ओवरब्रिज और विकास चौक, इरबा (रांची–हजारीबाग जंक्शन) के पास आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण होना है।

इस दौरान संजय सेठ ने क्या कहा-

इस दौरान Sanjay Seth ने कहा-इन परियोजनाओं का भूमिपूजन कर शुभारंभ करना, मेरा परम् सौभाग्य रहा। दोनों परियोजनाएँ रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने, जाम की समस्या कम करने और तेज़ एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। संजय सेठ ने कहा कि इसके साथ ही रांची सहित राज्य के कई शहरों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगी। रांची की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से विकास की यात्रा बेहतर सड़क निर्माण, सुगम यातायात और समृद्ध झारखंड के लक्ष्य के साथ निरंतर जारी है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में लगभग ₹17,000 करोड़ की लागत से 450 किमी नई सड़क परियोजनाएँ शुरू होंगी।

कार्यक्रम में ये नेतागण रहे मौजूद

इनमें वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा भी शामिल है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को नई दिशा देगा। रांची में 6000 करोड़ रुपये की लागत से आउटर रिंग रोड के निर्माण की घोषणा भी राजधानी के विकास को और विस्तार देने वाला होगा। यह रांची शहर के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। आज के इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक, राजेश कच्छप, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची महानगर भाजपाध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण पूर्वी भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज महतो, रांची ग्रामीण भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक समरी लाल मौजूद रहे।

 

 

दरभंगा में डकैतों का आतंक, TV की आवाज तेज कर डॉक्टर...

दरभंगा : दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार की देर शाम एक चिकित्सक के घर डकैतों ने भीषण डकैती...

Potka Brain Malaria Case: ब्रेन मलेरिया से 7 मौतों के बाद...

Potka Brain Malaria Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका इलाके में ब्रेन मलेरिया से हुई मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

पटना में मना विशेष मछुआरा दिवस, मंत्री ने नई तकनीक व...

पटना/आरा : पटना में आज मत्स्य पालकों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष मछुआरा दिवस का आयोजन किया...