धनबाद में Prince Khan के आतंक का अंत करीब: प्रत्यर्पण के लिए पुलिस ने कसी कमर, सीबीआई के साथ बड़ी बैठक

Jharkhand: झारखंड में अपराध का पर्याय बन चुका Prince Khan को लेकर अब धनबाद पुलिस अब सख्त एक्शन लेने को तैयार है। प्रिंस खान के द्वारा लगातार धनबाद की जनता को परेशान किया जा रहा है, उसके गुर्गों ने जनता के नाक में दम कर दिया है। अब धनबाद पुलिस Prince Khan के खिलाफ कार्रवाई तेज करने वाली है।

SSP प्रभात कुमार के नेतृत्व में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई

बता दें धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में SSP प्रभात कुमार के नेतृत्व में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी के अलावा सभी डीएसपी एसडीपीओ थाना प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। बैठक में केस निष्पादन पर जोर दिया गया। साथ ही संगठित अपराध पर कार्रवाई करने, रविवार को होने वाली उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा में कोई गड़बड़ी को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

भगोड़े अपराधी Prince Khan के प्रत्यर्पण को लेकर पुलिस काम कर रही है

बैठक में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि भगोड़े अपराधी Prince Khan के प्रत्यर्पण को लेकर पुलिस काम कर रही है। धनबाद सीबीआई के साथ इसे लेकर बैठक हुई है। उसके गुर्गे पर नकेल कसा जा रहा है। एसएसपी ने अपील किया कि किसी को भी रंगदारी के लिए फोन आता है तो वे डरे नहीं पुलिस को सूचना दे, पुलिस सुरक्षा देगी और कार्रवाई करेंगे।

प्रिंस खान भले ही झारखंड में मौजूद नहीं है, लेकिन दुबई में बैठकर ही धनबाद के लोगों से रंगदारी की मांग करता है और परेशान करता है। अब पुलिस इस पर सख्त एक्शन ले रही है।

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...