बिहार में नई सरकार बनने की कवायद तेज! अब नए बंगले में जाने को तैयार हैं CM नीतीश, सामान होने लगा शिफ्ट

पटना : बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू हो गई है। एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस से नीतीश कुमार के सामान को शिफ्ट किया जाने लगा है। शनिवार यानि 11 अप्रैल को सीएम हाउस से ट्रैक्टर से सामान ढोने की तस्वीर सामने आई है। सात नंबर सर्कुलर रोड बंगले में सारे सामान भेजे जा रहे हैं। अब यहीं नीतीश कुमार का ठिकाना होगा।

नीतीश कुमार कल राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली है और अब बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कई नाम की चर्चा है। सीएम नीतीश के इस्तीफे की तारीख क्या होगी इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। लेकिन इससे पहले सीएम हाउस में बदलाव की जो गतिविधि है वह शुरू हो गई है।

CM House 1 22Scope News

7 सर्कुलर रोड में रह चुके हैं CM नीतीश

आपको बता दें कि शनिवार को एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) से कई ट्रैक्टर बाहर निकले जिस पर सामान लदे हुए थे। ट्रैक्टर को मुख्यमंत्री आवास के पीछे से निकाला गया और यह सात सर्कुलर आवास में गया। बता दें कि सात सर्कुलर रोड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ही आवंटित है। इस आवास में सीएम नीतीश कुमार कुछ दिनों तक रह चुके हैं।

CM House 2 1 22Scope News

नीतीश ने 2014 में जीतन राम मांझी को CM पद की कुर्सी दी थी

जानकारी हो कि नीतीश कुमार ने 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी थी। उस दौरान नीतीश कुमार इसी सात सर्कुलर रोड में रहने आए थे। अब एक बार फिर जब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के लिए शपथ ले चुके हैं और जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। ऐसे में वे (नीतीश) जो भी सामान है वो अपना शिफ्ट कराने लगे हैं।

CM House 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद पटना पहुंचे CM नीतीश

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...