फरार Prince Khan और भाई गोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तहार

Dhanbad: धनबाद के भगोड़े अपराधी Prince Khan के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बैंक मोड़ थाना में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार आरोपी प्रिंस खान और उसके भाई गोपी के घर वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड स्थित उसके आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार हैं। न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत यह इश्तहार जारी किया गया है ताकि आरोपी आत्मसमर्पण करे।

Prince Khan और गोपी खान रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं

उन्होंने जानकारी दी कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 समेत कई मामलों में Prince Khan और गोपी खान रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी द्वारा फोन या मैसेज के जरिए दी जाने वाली धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Prince Khan से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है

एसएसपी ने यह भी कहा कि Prince Khan से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही

है।उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...