अगर गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो करें ये चंद आसान उपाय

इन दिनों गर्मी अपने चरम की तरफ़ है और ऐसे में घर से बाहर निकलना ख़तरनाक हो सकता हैं.

गर्म हवा लू की थपेड़ों से आपको झुलसा सकती है.

summer heat wave 1 22Scope News

लू से बचने के आसान उपाय

पूरी तरह से शरीर को ढक कर निकलें.

कोशिश करें कि आपका हाथ, मुंह और सिर पूरी तरह से ढ़का हो.

सूती कपड़ा ही पहनें.

निकलते समय छाता साथ में ले जाना न भूलें.

घर में भी कमरे के तापमान को कम रखें और घरों में हवा आती-जाती रहे, इसका ख्याल रखें.

खान-पान पर खास ध्यान

पानी खूब पीएं.

Water Woman 178945219 22Scope News

फलों का जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें.

हरा धनिया भी फायदेमंद है.

लू लगने पर कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीएं.

ये शरीर को ठंडा रखता है.

इसके छिलके को हाथ-पैर और चेहरे पर लगाने से बदन का तापमान घटता है

गर्मी में छाछ का इस्तेमाल भी फायदेमंद है.

ये पानी की कमी को दूर करेगा.

दही को अपने भोजन में शामिल करें.

कोशिश करें कि बाहर निकलते समय ठंडी चीजों का इस्तेमाल करके निकलें.

जैसे ठंडा दही या आइस्क्रीम.

ये आपके शरीर के अंदरूनी तापमान को नियंत्रित करेगा.

बेल का शर्बत भी काफी फायदेमंद है.

91558 004 02230751 22Scope News

बेल आपके विटामिन और खनिज की कमी को भी पूरा करेगा और शरीर में ठंडक भी पहुंचाएगा.

इमली और पुदीने का पानी भी ले सकते हैं.

नारियल पानी भी आसान उपाय है.

 लू लगने के लक्षण और इसका ख़तरा

सिरदर्द, थकावट, तेज़बुखार और बेहोशी इसके लक्षण हैं.

लू लगने पर उल्टी और चक्कर भी आ सकता है और मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है.

शारीरिक रूप से कमज़ोर लोग, छोटे बच्चों और हृदय रोगी को सावधानी बरतनी चाहिए.

कोई भी लक्षण पाने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

किसी ढंडी जगह पर ही रहें.

ख़ूब पानी पीएं और बदन और कपड़ों को पानी से भिगोते रहें.

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...