मौसमी मिजाज ने गर्मी के दिखाए तेवर, यूपी से लेकर दिल्ली तक में बढ़ी तपिश

वाराणसी : मौसमी मिजाज ने गर्मी के दिखाए तेवर, यूपी लेकर दिल्ली तक में बढ़ी तपिश। मौसमी मिजाज ने देश में अपना तेवर तेजी से बदला है। इसके चलते दिन में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। यूपी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान तक सूरज की तपिश में बेतहाशा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आज के जारी बुलेटिन के मुताबिक,  भीषण गर्मी के बीच बुधवार को दिन का तापामन 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। यूपी से लेकर दिल्ली तक कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री के पार ही रहने लगा है।

पूरे दिन धूप निकलने के कारण तापमान काफी तेजी से बढ़ा है।  मार्च के आखिरी हफ्ते में कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। मार्च के बचे हुए दिनों में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

यूपी के झांसी में तापमान 39.5 डिग्री पार

IMD ने बुधवार को जो ब्योरा जारी किया है, उससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में अब ठंड विदा हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब लोगों को गर्मी झेलने को तैयार रहना होगा, क्योंकि पारे का चढ़ना शुरू हो गया है।

बीते मंगलवार को प्रदेश के लगभग 23 जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अयोध्या, प्रयागराज में दोपहर में तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश में झांसी 39.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा।

आगे 27 मार्च तक यूपी के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 26 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

इस दौरान रोज की तरह सुबह से ही धूप निकल आएगी, जिसका असर सूरज ढलने के समय तक रहेगा। इस अवधि में तेज हवा और बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के संकेत।
देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के संकेत।

साफ रहेगा मौसम और बढ़ेगी तपिश वाली गर्मी

IMD ने स्पष्ट किया है कि  इस बार की गर्मियों के दौरान दिल्ली एनसीआर सहित देशभर में लू वाले दिनों की संख्या 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। प्रभावित हीट आइलैंड भी बढ़ रहे हैं। यहां तक कि लू का ओवरऑल सीजन बढ़ रहा है।

दिल्ली में बीते मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर चला गया। IMD के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

IMD ने दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में सामान्य तौर पर दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में बिहार, राजस्थान, यूपी, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत में लगातार तापमान बढ़ रहा है।

इससे भीषण गर्मी की एंट्री होने वाली है। हालांकि, सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी क्रम में IMD ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदलेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु केरल में भारी की संभावना जताई गई है।

यूपी में बढ़ती गर्मी से परेशान युवतियां।
यूपी में बढ़ती गर्मी से परेशान युवतियां।

यूपी में मौसम शुष्क रहने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में यूपी को लेकर भी विस्तार से आकलन प्रस्तुत किया है। बताया है कि 26 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान रोज की तरह सुबह से ही धूप निकल आएगी, जिसका असर सूरज ढलने के समय तक रहेगा।

इस अवधि में तेज हवा और बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 27 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद जताई गई है।

देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के संकेत।
देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के संकेत।

हालांकि इस दौरान मौसम साफ बना रह सकता है। 28 मार्च से तेज रफ्तार पछुआ चलेगी। इसके असर से तात्कालिक तौर पर तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। आगामी शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसी तरह 29 मार्च को भी प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

इस अवधि में मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं 30 और 31 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़! करणी...

Himanshu Singh Murder Case: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को हरिओम...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: पैसे मांगने के आरोप में बीएलओ...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: गढ़वा ज़िला प्रशासन ने 'स्पेशल इंटेंसिव स्क्रूटनी प्रोग्राम' (SIR-2026) के दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक...

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...