Advertisment

बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त करने पर हंगामा, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया पथराव, हिरासत में 2

गयाजी : गयाजी जिले के सिंधुगढ थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंधुगढ़ पुलिस एक ट्रैक्टर को पीछा करते हुए गांव तक पहुंची पुलिस को संदेह हुआ कि इसमें बालू लदा हुआ जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो ट्रैक्टर बिल्कुल खाली था उसमें कोई बालू नहीं था। लेकिन पुलिस ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसे पीटने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका विरोध किया।

देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घेर लिया

आपको बता दें कि देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घेर लिया। इस बीच ग्रामीणों में से आसामाजिक तत्वों ने पुलिस के गाड़ी पर पथराव कर दिया। जहां पुलिस के एक गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं पुलिस ने भी हल्का बल का प्रयोग किया ओर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। वहीं पुलिस ने दो ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला पूरी तरह से शांत है।

Gaya Hangama 1 22Scope News

खनन मामले में टीम कार्रवाई करने गई थी – प्रभारी निलेश कुमार

वही सिंधुगढ़ थाना के प्रभारी निलेश कुमार के मुताबिक, खनन मामले में टीम कार्रवाई करने गई थी। ड्राइवर ने बालू लदी ट्राली को पलट दिया और शोर मचाने लगा। पब्लिक भी ड्राइवर को छुड़ाने की कोशिश करने लगे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।

Gaya Hangama 2 22Scope News

यह भी पढ़े : गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 28 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को किया गया सुपुर्द

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...