तेजस्वी का बड़ा ऐलान, छात्र RJD का नाम बदलकर किया गया सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल, राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संवादताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय जनता दल का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएषन ऑफ इंडिया किया गया है। छात्र राजद के नाम से जो संगठन चल रहा था, उसे अब भंग कर दिया गया है और उसके स्थान पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में लिंगदोह कमिटी के अनुसार, उसी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए छात्र राजद का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) रखा गया है।

इसका उद्देश्य है शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में छात्रों के बीच संगठन को विस्तार देना – विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका उद्देश्य है शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में छात्रों के बीच संगठन को विस्तार देना और छात्रों के हित में देश भर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के मुद्दे पर संघर्ष और आन्दोलन खड़ा करना है। ये संगठन राष्ट्रीय जनता दल के छात्र इकाई के रूप में कार्यरत रहेगा। और देशभर में छात्रों के हित में संगठन अपनी भूमिका पूरी सक्रियता के साथ निभाएगा।

Tejashwi Yadav 1 22Scope News

बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला दो व्यक्ति के द्वारा लिया जाएगा – तेजस्वी यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला दो व्यक्ति के द्वारा लिया जाएगा, लेकिन जो भी बिहार में मुख्यमंत्री बनेगा वो जनता के समर्थन का मुख्यमंत्री नहीं होगा। क्योंकि बिहार में एनडीए ने जिसके नाम पर चुनाव लड़ा था, उन्हें सत्ता से बेदखल किया जा रहा है। इन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खाली कर दिये हैं। 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कल-कारखाने के मामले में काफी पीछे कर दिया है और बिहार सबसे गरीब राज्य के रूप में देश में जाना जा रहा है। सरकार ही सरकार बनाने में लगी हुई है।

Tejashwi Yadav 2 1 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- बिहार में क्राईम का ग्राफ काफी बढ़ गया है, भ्रष्टाचार और लूट में काफी बढ़ोतरी हुई है

बिहार में क्राईम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। भ्रष्टाचार और लूट में काफी बढ़ोतरी हुई है। भाजपा और एनडीए ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है। अभी जो लोग नीतीश कुमार का चक्कर लगा रहे हैं, दो महीने बाद उनको कोई पूछेगा भी नहीं। जदयू, भाजपा के प्रकोष्ठ के तौर पर काम कर रही है, यही तो डील था कि किसी को मुकदमा से बचना है तो किसी को सरकार के माध्यम से ठेकेदारी करना है और लाभान्वित होना है।

Tejashwi Yadav 3 22Scope News

बिहार में खजाना खाली है, MLA, MLC को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है – विपक्ष के नेता

इन्होंने आगे कहा कि बिहार में खजाना खाली है। विधायक, विधान पार्षद को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। जो विकास के कार्यों में पैसे लगने चाहिए वो कहीं लग नहीं रहे हैं। जिन्होंने विकास के कार्य किये हैं, उनके पेमेंट बंद हैं। जब मैंने सभी का सवाल रखा तो सरकार के अधिकारी ने मेरा पैन नम्बर और खाता नम्बर पूछकर मेरे अकाउंट में वेतन का पैसा दिया गया। जबकि मैंने बिहार के सभी लोगों के संबंध में ये बातें कही थी। सरकार बिहार में कुर्सी-कुर्सी के खेल में लगी हुई है और सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ इस बात में लगे हैं कि उनकी राजनीति की गोटी कैसे सेट हो जाय।और सरकार में बैठे हुए लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है।

Tejashwi Yadav 22Scope News

तेजस्वी के साथ प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छात्र अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुरेश पासवान, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, एज्या यादव, सारिका पासवान, लारैब अकरम, उत्पल बल्लभ, अरुण कुमार यादव और प्रमोद कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार, सरावगी बोले- माफी मांगे विपक्ष के नेता

Saffrn

Trending News

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...

Big Breaking: उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में अभ्यर्थियों को मिला 2...

Ranchi: झारखंड में बीते कल 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक होने...

सुई-धागे से बदली तकदीर : जीविका बैग कलस्टर की हैरान कर...

पटना : जीविका की दीदियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मुजफ्फरपुर में हाल के चार वर्षों में पीपीपी...

इस खरीफ सीजन के लिए राज्य में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक...

पटना : कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में आज कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img