मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

सारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़ने वाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खंड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया तीन घंटों में आसानी पहुँचा जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जाएगा और कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आएगी।

CM Inpe 1 22Scope News

CM Inpe 2 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, सारण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार, सारण जिला के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और एनएचएआई के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Inpe 3 22Scope News

CM Inpe 4 22Scope News

CM Inpe 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना : 34,911 किमी नेटवर्क से विकास की रफ्तार तेज

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...