ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप से अनुश्रवण एवं रख–रखाव करें एजेंसियां- नवीन कुमार सिंह

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना की  प्रगति हेतु (Bihar Renewable Development Agency) के मुख्य अभियंता, ग्राम पंचायतों में अधिष्ठापन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली विकसित करने वाली Amnex Infotechnologies Pvt Ltd के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार ने कहा कि अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाईट्स का लाभ ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक प्राप्त होना चाहिए। जिन एजेंसियों द्वारा शत प्रतिशत अधिष्ठापन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया गया है उन्हें इस माह के अंत तक अधिष्ठापन कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधियों को कहा कि क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाईट्स के रख– रखाव के लिए बनाए गए सर्विस सेंटर नियमित रूप से चलाए जाएं। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाईट्स के रख–रखाव की नियमित रूप से पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाए।

निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार ने एजेंसि प्रतिनिधियों को सर्विस सेंटर की भौगोलिक स्थिति, संचालन एवं उनमें उपलब्ध संसाधन/सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करने के लिए निदेशित किया। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतें एवं उनके द्वारा किए गए समाधान  का डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के लिए भी निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा एजेंसी के प्रतिनिधियों को निदेशित किया। सोलर स्ट्रीट लाईट्स के अनुश्रवण एवं रख– रखाव हेतु विभाग द्वारा ब्रेडा (Bihar Renewable Development Agency) के माध्यम से केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली (CMS) विकसित की गई है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतें ससमय निष्पादित हो सकें इस हेतु Amnex Infotechnologies Pvt Ltd को एक मानक संचालन प्रक्रिया बनाने के लिए भी निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा निदेशित किया गया।सोलर स्ट्रीट लाईट्स के खराब एवं अक्रियाशील होने की स्थिति में लोगों द्वारा शिकायत दर्ज की जा सके इस हेतु जिन खंभो पर सोलर स्ट्रीट लाईट्स अधिष्ठापित की गई हैं उनपर व्हाट्सअप नंबर अंकित करने का निदेश विभाग द्वारा निर्गत है साथ ही MGSSLY_CMS मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित किया गया है।

आहूत समीक्षात्मक बैठक में शम्स जावेद अंसारी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग,बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहें।

 

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...