नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, शाम को इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलायी थी जो कि अभी थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। सीएम नीतीश ने अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक खत्म कर बाहर निकले चुके हैं। उन्होंने मुख्य सचिवालय के पोर्टिको में मंत्रियों से बातचीत की। साथ ही सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह अणे मार्ग के लिए रवाना हो गए।

कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री हुए भावुक

आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री भावुक हुए। कई मंत्रियों ने कहा कि आज का बैठक बहुत ही इमोशनल था हम सभी लोग बहुत भावुक हो गए। नीतीश कुमार ने कैबिनेट में ही इस्तीफे देने की बात कही। साथ ही नीतीश ने पीएम नरेंद्र मोदी आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों और आप सभी को हमेशा मेरा मार्गदर्शन रहेगा, आप लोग मन लगाकर बिहार के लोगों के लिए काम कीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में मौजूदा मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लग गई। इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।

Nitish Cabinet 4 22Scope News

कैबिनेट की बैठक में भाग लेते हुए CM नीतीश कुमार

आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग लेते हुए। सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद सहयोगियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराते हुए। कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराते हुए। इसके साथ ही मुख्य सचिवालय से प्रस्थान करते समय पोर्टिको में अभिवादन करते हुए।

Nitish Cabinet 1 1 22Scope News

Nitish Cabinet 3 22Scope News

Nitish Cabinet 1 22Scope News

आज हर कोई भावुक था – मंत्री रामकृपाल यादव

कैबिनेट बैठक के बाद बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। यह एक भावुक क्षण था, जहां उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। आज हर कोई भावुक है। नीतीश कुमार ने राज्य के लिए जो कुछ भी किया है, वैसा किसी और ने नहीं किया। आज हर कोई भावुक था।

Mantri Ramkripal Yadav 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को संबोधित किया – मंत्री संजय सिंह

कैबिनेट बैठक के बाद बिहार के मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह आखिरी कैबिनेट बैठक थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक के बाद वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

Mantri Sanjay Singh 22Scope News

आज शाम 4 बजे चुना जाएगा बिहार का नया CM

नीतीश कुमार के आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर पर मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार का बयान आया। वह बोले कि यह अच्छा नहीं लग रहा कि आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है। उनके साथ काम करते हुए हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, मीटिंग के बाद कैबिनेट सचिव करेंगे ब्रीफिंग

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...