कैबिनेट की बैठक आज होगी, CM नीतीश ले सकते हैं कई बड़े फैसले

पटना : बिहार में आज यानी 15 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में यह बैठक होगी। यह बैठक शाम चार बजे होगी। दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से कैबिनेट की बैठक को लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में सीएम नीतीश कई बड़े फैसले ले सकते हैं।

नौकरी-रोजगार के मुद्दे पर लग सकती है मुहर

आपको बता दें कि एक अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया था। नीतीश सरकार की ओर से 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी और 25 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है। इसमें से बड़ी संख्या में नौकरी और रोजगार दिया गया है, लेकिन अभी भी सात लाख नौकरी नीतीश सरकार को देना है। सबकी नजर 15 अक्टूबर होने वाली कैबिनेट बैठक पर भी रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेती है या नहीं।

यह भी देखें :

पिछली कैबिनेट में 45 एजेंडों पर लगी थी मुहर

इससे पहले एक अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 45 एजेंडों पर मुहर लगी थी। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, बिहटा पटना में 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। वर्ष 2025 के लिए बिहार सरकार के कार्यालय में अवकाश की भी स्वीकृति प्रदान की गई थी।

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट में 108 एजेंडों पर लगी मुहर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...