Advertisment

WhatsApp Scam Alert: Meta की चेतावनी, Fake Clone App से डेटा चोरी और जासूसी का खतरा

 व्हाट्सएप के नाम पर फैल रहा फर्जी क्लोन ऐप, Meta ने जारी की चेतावनी, यूजर्स का डेटा चोरी और जासूसी का खतरा बढ़ा।


WhatsApp Scam Alert रांची: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta ने करोड़ों यूजर्स के लिए गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। कंपनी के अनुसार इंटरनेट पर व्हाट्सएप का एक फर्जी क्लोन तेजी से फैल रहा है, जो दिखने में बिल्कुल असली ऐप जैसा लगता है, लेकिन असल में यह एक खतरनाक स्पाइवेयर है।

WhatsApp Scam Alert: कैसे काम करता है यह डिजिटल स्कैम

मेटा की सुरक्षा टीम के अनुसार यह नकली ऐप यूजर्स को लुभाने के लिए कई आकर्षक फीचर्स का लालच देता है, जैसे डिलीट मैसेज पढ़ना, बड़ी फाइल भेजना और कस्टम थीम। जालसाज इसे व्हाट्सएप का “प्रो” या “गोल्ड” वर्जन बताकर लिंक के जरिए फैलाते हैं। इंस्टॉल होते ही यह यूजर के फोन में घुसकर कॉन्टैक्ट्स, गैलरी, कॉल लॉग और लोकेशन तक का एक्सेस ले लेता है।


Key Highlights

  • व्हाट्सएप का फर्जी क्लोन ऐप तेजी से फैल रहा

  • Meta ने डेटा चोरी और जासूसी का खतरा बताया

  • ऐप इंस्टॉल होते ही फोन का पूरा एक्सेस लेता है

  • कैमरा और माइक्रोफोन भी हैक हो सकता है

  • केवल आधिकारिक स्टोर से ऐप डाउनलोड करने की सलाह


WhatsApp Scam Alert: फोन का कैमरा-माइक भी हो सकता है कंट्रोल

इस स्पाइवेयर की सबसे खतरनाक बात यह है कि हैकर्स दूर बैठकर यूजर के फोन के कैमरा और माइक्रोफोन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इससे निजी बातचीत और गतिविधियों की जासूसी की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इस साजिश के पीछे इटली की सर्विलांस फर्म SIO का हाथ बताया जा रहा है।

WhatsApp Scam Alert: सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

मेटा ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे Google Play Store और Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। किसी भी अनजान वेबसाइट, टेलीग्राम चैनल या मैसेज में मिले APK लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही फोन की “इंस्टॉल फ्रॉम अननोन सोर्स” सेटिंग को बंद रखें।

टेक विशेषज्ञों के अनुसार, थर्ड पार्टी या मॉडिफाइड ऐप्स जैसे जीबी व्हाट्सएप या व्हाट्सएप प्लस का इस्तेमाल करना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। ऐसे ऐप्स मिलने पर उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...