WhatsApp New Update 2025: AI से बदलेगा स्टेटस, कॉलिंग और चैटिंग का अनुभव

Desk: साल 2025 की विदाई के साथ ही WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स को शानदार अपडेट्स की सौगात दी है। इस बार कंपनी का मुख्य फोकस Meta AI और यूजर्स के बीच इंटरैक्शन बढ़ाने पर है। नए अपडेट के बाद अब WhatsApp केवल मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

AI-जनरेटेड WhatsApp स्टेटस: अब तस्वीर नहीं, पूरा अनुभव

नए अपडेट में WhatsApp ने AI-Generated Status फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स साधारण फोटो का बैकग्राउंड बदल सकते हैं, उसे एनिमेट कर सकते हैं या केवल टेक्स्ट लिखकर नई AI इमेज जनरेट कर सकते हैं। नए साल जैसे खास मौकों पर यूजर्स अपने स्टेटस को फेस्टिव और क्रिएटिव लुक दे सकेंगे।

AI का कमाल: फोटो बनेगी एनिमेटेड वीडियो और GIF

WhatsApp ने इमेज जनरेशन के लिए Midjourney और Flux जैसे पावरफुल AI मॉडल्स को जोड़ा है। Meta AI की मदद से अब आपकी सामान्य फोटो भी बोलती हुई या चलती-फिरती एनिमेटेड फोटो में बदली जा सकती है। इतना ही नहीं, किसी भी फोटो को पलक झपकते GIF में बदलकर ग्रीटिंग्स भेजना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

‘Ask Me’ प्रॉम्प्ट और इंटरैक्टिव स्टिकर्सः

स्टेटस और चैनल्स में अब ‘Ask Me’ प्रॉम्प्ट और इंटरैक्टिव स्टिकर्स जोड़े गए हैं। इससे फॉलोअर्स सीधे सवाल पूछ सकेंगे और यूजर्स रियल टाइम में जवाब दे पाएंगे। इससे WhatsApp पर Engagement पहले से ज्यादा बढ़ेगा।

कॉलिंग और चैटिंग में नया तड़का: VoiceMail फीचर

कॉलिंग फीचर्स को भी बड़े स्तर पर अपग्रेड किया गया है। अब मिस कॉल होने पर दोबारा कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp ने VoiceMail फीचर लॉन्च किया है। कॉल कटते ही यूजर वॉयस या वीडियो मैसेज छोड़ सकता है।

ग्रुप वीडियो कॉल में नया ‘Speaker Spotlight’ फीचर जोड़ा गया है, जो बोलने वाले सदस्य को स्क्रीन पर हाइलाइट करता है। वहीं, वॉयस चैट के दौरान अब ‘Cheers’ जैसे रियल-टाइम रिएक्शंस से बिना टोके अपनी प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया ‘Media Tab’:

WhatsApp ने वेब और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए फाइल मैनेजमेंट को आसान बना दिया है। नया ‘Media Tab’ अब सभी चैट्स के फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को एक ही जगह व्यवस्थित करेगा। इसके साथ ही, लंबे URL अब चैट की खूबसूरती खराब नहीं करेंगे, क्योंकि लिंक प्रीव्यू को नया और क्लीन डिजाइन दिया गया है।

मैसेजिंग हुई और ज्यादा स्मार्ट:

कुल मिलाकर WhatsApp के ये नए फीचर्स मैसेजिंग, शेयरिंग और कॉलिंग को ज्यादा पर्सनल, स्मार्ट और इंटरएक्टिव बनाते हैं। नए साल के जश्न में WhatsApp का यह अपडेट यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला साबित हो सकता है।

 

 

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...