आरा/कटिहार : बिहार के भोजपुर, कटिहार और गयाजी जिले में एक साथ छापेमारी की गई है। रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश और संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। भोजपुर के जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा मंडल कारा आरा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं व विधि-व्यवस्था की स्थिति का गंभीरतापूर्वक मूल्यांकन किया गया।
भोजपुर पुलिस, जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, निगरानी तंत्र को सतत सक्रिय रखने व कारा संचालन से संबंधित निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, कारा प्रशासन को सुरक्षा, अनुशासन एवं बंदियों की सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कार्य करने पर बल दिया गया। भोजपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कटिहार जेल में छापेमारी, DM-SP की रेड में भारी कैश और संदिग्ध सामान बरामद
कटिहार मंडल कारा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के हर वार्ड और सेल को बारीकी से खंगाला गया जिससे कैदियों और जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान कैदियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और एक नुकीला बेल्ट बरामद किया गया जिसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी नकदी जेल के अंदर कैसे पहुंची
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी नकदी जेल के अंदर कैसे पहुंची। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। वहीं डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गया सेंट्रल जेल और शेरघाटी जेल में एक साथ मिडनाइट में पुलिस की छापेमारी, हर वार्ड में हुई सघन जांच
गयाजी में गुरुवार की देर रात सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में संयुक्त छापेमारी हुई। हर वार्ड की तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। प्रशासन ने इसे सुरक्षा जांच बताते हुए ऐसे आगे भी जारी रखने की बात कही। बता दें कि गुरुवार की देर रात उस समय हलचल तेज हो गई। आज ही रात में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकार में एक साथ औचक छापेमारी अभियान शुरू किया। इस मिडनाइट एक्शन ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शक्ति का भी स्पष्ट संदेश दिया।

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया
सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। यह अभियान को पूरी तरह गोपनीय और सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया ताकि इसकी जानकारी पहले से किसी तक पहुंच ना सके। टीम ने जेल परिसर के हर वार्ड बैरक और कोने-कोने की गहन तलाशी दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस को बरामद नहीं हुआ।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : आरा जेल का DM-SP ने किया निरीक्षण, मचा हड़कंप
नेहा गुप्ता, रतन कुमार और आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















