कुख्यात अपराधी नरेश के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

नरेश पांडे पर करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं

पुलिस के अनुसार, नरेश पांडे पर करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में नोट गिनने की मशीन, करीब 16 लाख रुपये नकद, नेपाली करेंसी, एक लोडेड कट्टा, छह जिंदा गोलियां, शराब की बोतल, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए।

Motihari Police 1 3 22Scope News

पुलिस ने नरेश का सहयोगी उज्जवल कुमार मौके से किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान नरेश पांडे का सहयोगी उज्जवल कुमार मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Motihari Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...