Advertisment

CRPF और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

गया : गया पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी सफलता मिली है। गया पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आईडी बनाने वाला भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। छोटे- बड़े सामान मिलाकर लगभग 45 तरह के उपकरण बरामद किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई गया जिले के इमामगंज विधानसभा के छकर बंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के जंगलों में पहाड़ों के अंदर बनाए गए गुफा से बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों पर हमला करने के नियत से नक्सलियों के द्वारा बम और आईडी बनाने का सामान इकट्ठा किया गया था। आईडी बनाने के लिए कई सामान भी मंगाए गए थे जिसे जंगलों में छुपा कर रखा गया था और उसे बनाया जा रहा था। तभी सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि कुछ नक्सली वहां पहुंचे हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया जहां से सुरक्षा बलों के आने की सूचना के पहले ही नक्सली फरार हो गए। पुलिस ने एक बंकर से काफी मात्रा में हथियार और बम बनाने वाले सामान बरामद किया है। गया पुलिस और सुरक्षा बलो की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

यह भी देखें :

बम बनाने वाले उपकरण एवं बरामद की गई अन्य सामग्री

1.  प्लास्टिक तिरपाल 03 नग
2.  गैस सिलेंडर (05 किलोग्राम) 04 नग
3.  गैस सिलेंडर (02 किलोग्राम) 04 नग
4.  प्रेशर कुकर (12 किग्रा) 04 नग
5.  प्रेशर कुकर (10 किग्रा) 11 नग
6.  स्टील कंटेनर (10 किग्रा) 01 नग
7.  एल्युमीनियम कठौत 01 नग
8.  एल्युमीनियम कड़ाही (बड़ा) 01 नग
9.  एल्युमीनियम कड़ाही (छोटा) 02 नग
10. केरोसिन स्टोव 02 नग
11. ताराज़ू 01 नग
12. इलेक्ट्रिक एक्सप्लोडर 01 नग
13.  इलेक्ट्रॉनिक कैमरा फ्लैश 01 नग
14.  क्षारीय बैटरी 01 नग
15.  नौ वोल्ट बैटरी (छोटी) 34 नग
16.  छोटा टिफिन बॉक्स स्टील) 22 नग
17.  टिन कटर 20 नग
18.  बिट ड्रिल के लिए 20 नग
19.  छेनी 10 नग
20 लोहे का हथौड़ा बिना हैंडल के 02 नाग
21.  फेवीक्विक पैकेट (05 रुपये) 07 नग
22.  फेविकोल (01 किलोग्राम) 02 नग
23.  एल्युमीनियम फॉयल 60 नग
24.  स्टील कंटेनर (200 एमएल) 84 नग
25.  एल्युमीनियम कटोरा (बड़ा) 01 नग
26. एल्युमीनियम चकला बेलन 01 नग
27. हैंड ड्रिल मशीन 01 नग
28. प्लास्टर ऑफ पेरिस (बॉक्स) 03 किलोग्राम लगभग 24 बंडल
29. लचीला तार 01 बंडल
30. रेशम धागा 110 नग
31. डिस्पोजल सिरिंज 05 नग
32. हमाम दस्ता 01 नग
33. सलाई रिंच 01 नग
34. आयरन पाइप सॉकेट (पीछे) 132 नग
35. आयरन शंक्वाकार पाइप सॉकेट (सामने) 54 नग
36. नट बोल्ट 10″ लंबा 07 नग
37. रबर पैकेट 04 नग
38. मिथाइल पैराथियान पॉलीटॉक्स ओएस पैकेट 01 नग
39. चिमटा 02 नग
40. टिन शीट पीसीएस 02
41. लोहे का पाइप ½” (10 फीट लंबा) 03 नग
42. हेक्सा ब्लेड 03 नग
43. रेती (फ़ाइल) 15 नग
44. बोल्ट कटर 32″ 01 नग
45. लकड़ी का कटर (आरा) 1 नग पीएस

यह भी पढ़े : गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर नौ करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक व चरस बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...