Dhanbad में मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर की गई हत्या ; 5 खोखा बरामद

Dhanbad: धनबाद जिले में एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर में घुसकर गोली मारे गए मेयर समर्थक और जनता मजदूर संघ के सदस्य शुभम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पूरे इलाके में फाली दहशत

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना के समय शुभम यादव अपने घर में दादी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी अचानक घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

आरोपी मौके से फरार

हमले में शुभम को तीन गोलियां लगीं दो छाती में और एक सिर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शुभम को पहले कतरास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.हालत बिगड़ने पर उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

5 खोखा हुआ बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है

संजीव सिंह ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। मेयर ने कहा कि शुभम को बेरहमी से गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई. यह बेहद गंभीर मामला है। पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

मामले की जांच सभी पहलूओं से की जा रही है

मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शुभम यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई जिसमें तीन गोलियां शुभम को लगी थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 15 अप्रैल को कोयला व्यवसायी मनीष सिंह को भी गोली मारी गई थी।लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...