मांगुर मछली कारोबारी के घर के बाहर ऑटो में दो राउंड चली गोली, इलाके में फैली सनसनी

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दिन दहाड़े फायरिंग के घटनों को अंजाम दिया जा रहा है। एक बार फिर सुबह-सुबह गोली चली है। बता दें चिरकुंडा थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग ढाई बजे अपराधियों ने व्यवसायी रोशन बरनवाल के घर के बाहर खड़े ऑटो पर दो राउंड फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामला मछली कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले को अवैध मछली कारोबार से जोड़ कर देखा जा रहा है

मिली जानकारी के अनुसार मामला अवैध मछली कारोबार से जुड़ा देखा जा रहा है। आशंका है कि रंगदारी या वर्चस्व को लेकर व्यवसायी को धमकाने के लिए फायरिंग की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सुबह-सुबह हुई फायरिंग की घटना से विवेकानंद कॉलोनी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

 

Sheohar Jeevika Didi: शिवहर में जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 462...

Sheohar Jeevika Didi: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने गुरुवार को शिवहर जिले का दौरा किया।...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...