अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त मित्तल का स्वागत किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...