Lohardaga में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, संदीप कुमार मीणा बनें नए उपायुक्त; पदभार ग्रहण करते कहा….

Jharkhand: झारखंड सरकार ने कई जिलों के डीसी एसपी का तबादला कर दिया है। झारखंड के लगभग 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें Lohardaga जिले के डीसी को भी बदला गया है। बता दें Lohardaga में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव हुआ है। जिले के 43वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

समाहरणालय परिसर में पदभार ग्रहण किया

Lohardaga समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में संदीप कुमार मीणा ने उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संदीप मीणा ने पदभार ग्रहण कर क्या कहा

“जिले के विकास को गति देना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पारदर्शी प्रशासन देना हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए।नए उपायुक्त के पदभार ग्रहण से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 17 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं।

 

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...