बीएसएल में कार्यरत मजदूर की मौत

परिजनों को नियोजन देने की मांग को लेकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

बोकारो : बीएसएल में कार्यरत मजदूर की हुई मौत के बाद मजदूरों ने बोकारो जनरल अस्पताल के चिकित्सा प्रशासक भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बोकारो स्टील प्रबंधन के टीए डिपार्टमेंट में कार्यरत उत्तम तूरी की मौत ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हो गई। जिसके बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृत कर्मचारी के पत्नी ने बताया कि उन्हें शाम 4:00 बजे यह खबर दी गई कि उनके पति सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं जिन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों द्वारा उत्तम तूरी के इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तम तूरी के परिजनों ने नियोजन देने का मांग किया है। मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि प्रबंधन उत्तम तूरी के मौत के बाद लापरवाह हो गया है। तथा अभी तक कर्मचारी के परिजनों को किसी तरह की ना तो सहायता की गई है और ना ही उसे नियोजन दिया गया है। जबकि कई मामले में प्रबंधन ऑन द स्पॉट निर्णय लेते हुए नियोजन भी देने का काम किया हैं। लेकिन उत्तम तुरी के मौत के बाद प्रबंधन काफी लापरवाह है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन के खिलाफ लगातार आंदोलन करने की भी धमकी दी गई है।

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...