स्टील प्लांट हादसा : झुलसे दूसरे विस्थापित मजदूर की मौत, परिजनों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Bokaro: स्टील प्लांट (BSL) में 28 सितंबर को हुए हादसे में झुलसे तीन मजदूरों में से एक और मजदूर की मौत हो गई है। दूसरे घायल ठेका श्रमिक ओम प्रकाश मोहली ने इलाज के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में दो मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि तीसरा मजदूर अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

क्रेन का रोप टूटने से हुई थी घटना :

28 सितंबर को BSL के स्टील मेल्टिंग शॉप नंबर-2 (SMS-2) में क्रेन का रोप टूट गया। इससे उंचाई पर काम कर रहे तीन ठेका मजदूर आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले मजदूर की मौत हादसे के तुरंत बाद हो गई थी, जबकि मंगलवार को दूसरे मजदूर ओम प्रकाश मोहली ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऑफर :

BSL प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कंपनी के नियमों के तहत दिवंगत ठेका कर्मी के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नियोजन का ऑफर लेटर दिया गया है। वहीं जिस ठेका कंपनी कंस्ट्रक्शन की ओर से मृतक के परिवार को 3.5 लाख रुपए मुआवजे के रूप में दिए है।

स्टील प्लांट के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल:

मृतक के परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुआवजा किसी जान की कीमत नहीं होता। कंपनी को अपनी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने भी घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रशासन को सुरक्षा मानकों की समीक्षा करनी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...