Bokaro : बीएसएल प्लांट के कोक ओवन नंबर-5 में हादसा घटी है जहां काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर की पहचान ठेका मजदूर मनोज कुमार के रुप में हुई है जो जिले के सेक्टर-8 निवासी बताया जा रहा है।

Bokaro : मुआवजे और नियोजन की मांग पर अड़े मजदूर
मजदूर मनोज कुमार के.के. इंजीनियरिंग कंपनी के तहत ठेका मजदूरी का काम कर रहा था। ऊंचाई से गिरने के बाद उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मुआवजे और नियोजन की मांग पर मजदूर अड़ गए और खूब हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही एचएमएस यूनियन के राजेंद्र सिंह और अन्य ठेका मजदूर अस्पताल पहुंचे और बोकारो प्रबंधन से मृतक के परिवार को मुआवजा व नियोजन देने की मांग करने लगे।
बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–


















