Nirsa विधायक देर रात खुद निकले छापेमारी पर, दर्जनों अवैध कोयला लोड ट्रकों को पकड़ा

Dhanbad: Nirsa विधायक अरूप चटर्जी अवैध कोयला कारोबार के के विरुद्ध आज पूरे लय में दिखे। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए अन्यथा वे अवैध कारोबार के विरुद्ध नाकाबंदी आंदोलन करेंगे। लेकिन प्रशासन ने उनकी बातों को अहमियत देना उचित नहीं समझा। बस क्या था बोर्डर से लेकर तमाम चौक चौराहों पर विधायक जी की फौज उतर आई और अवैध कोयला लोड ट्रकों को पकड़ना शुरू कर दिया।

विधायक अरुप चटर्जी ने कुछ ही घंटों में दर्जनों अवैध कोयला ट्रकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया

Nirsa विधायक ने खुद मोर्चा संभाला और निकल पड़े तमाम अवैध कोयला लोडिंग अड्डों पर। फिर क्या था एक के बाद एक अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ाते चले गए। देर रात तक विधायक अरुप चटर्जी ने कुछ ही घंटों में दर्जनों अवैध कोयला ट्रकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि सारी हकीकत सामने आ गई। बाहर से कई कोयला माफिया इस क्षेत्र में कोयला का काला समाज चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चोरों की हिमाकत देखिए कि वार्निंग के बाद भी अवैध कोयला लोड कर यूपी और बिहार की मंडियों में भेजे जा रहे थे। किसी भी ट्रक में कोई कागजात नहीं था। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कोयला माफिया और जिला पुलिस प्रशासन नहीं सुधरती है तो ऐसी ही विधायक की छापेमारी वाली कार्यवाही जारी रहेगी।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...