श्रवण कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता को चुन लिया है। उन्होंने जदयू के पुराने और वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताया है। नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जदयू के विधायक दल के नेता के रूप में चुना है।

नीतीश सरकार में श्रवण कुमार मंत्री थे

आपको बता दें कि नीतीश सरकार में श्रवण कुमार मंत्री थे। उनके पास ग्रामीण विकास विभाग लंबे समय तक रहा है। अब एनडीए की नई सरकार में भी माना जा रहा है कि उन्हें यही विभाग मिल सकता है। श्रवण कुमार नालंदा के विधायक हैं। समता पार्टी के समय से ही वे जुड़े हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। बताया जाता है कि जब नीतीश कुमार समता पार्टी में थे उसी वक्त से हैं। 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। अब श्रवण कुमार पर नीतीश कुमार ने भरोसा करते हुए विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दे दी है।

Nitish Kumar 3 22Scope News

जारी किया गया नोटिफिकेशन

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की मंजूरी मिलने के बाद श्रवण कुमार के नाम को विधानसभा भेजा गया था। इसके बाद इसको लेकर अब नोटिफिकेशन जारी हो गया है। बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली था। विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर हाल ही में नीतीश कुमार ने बैठक की थी। अब श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लग गई है।

Nitish Kumar 1 3 22Scope News

यह भी पढ़े : CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सम्राट, PM से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...