CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सम्राट, PM से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद सम्राट चौधरी अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली पहुंच गए हैं। आज वह शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री व्यस्त हैं। आज उन्होंने सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिलने का समय दिया है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पीएम मोदी से ही मुलाकात करने के अलावा और भी कुछ खास काम से दिल्ली गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास

सूत्रों की मानें तो बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की फाइल आलाकमान के पास है। भाजपा को छोड़कर एनडीए के अन्य दलों में मंत्री पद को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही जदयू कोटे की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप चुके हैं। वहीं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जो मंत्री थे, लगभग वहीं रिपीट होंगे। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार उपमुख्यमंत्री रहे विजय सिन्हा नई सरकार में कौन सी जिम्मेदारी संभालेंगे? इस पर बातचीत स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसलिए दिल्ली में आलाकमान ने अपने पास फाइल रख ली है। वर्तमान में 33 पद रिक्त बताए जा रहे हैं।

Samrat Delhi 22Scope News

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से लगातार एक्टिव हैं

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सियासी गलियारे में एक्टिव हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देने के अलावा उन्होंने जनता दरबार भी लगाया। यहां जनता की शिकायतें सुनी। इसके बाद नारी शक्ति वंदन बिल गिरने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 20 अप्रैल को सम्राट चौधरी महिला मोर्चा की ओर से निकाले गए आक्रोश मार्च में भी शमिल हुए।

CM Samrat Delhi 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Saffrn

Trending News

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img