चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

पटना : राजधानी पटना में हाल के दिनों में हुई चेन छिनतई की वारदातों को पटना पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्व में चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पटना पुलिस लगातार वाहन चेकिंग, गश्ती व्यवस्था और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

पटना पुलिस ने ऐसे कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामन की बरामदगी भी की है

आपको बता दें कि हाल के दिनों में पटना पुलिस ने ऐसे कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामन की बरामदगी भी की है। इस मामले में समय-समय पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी जाती रही है। चेन छिनतई मामले में संबंधित कदमकुंआ थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेंद्र नगर में विगत 20 अप्रैल की रात्रि लगभग आठ बजे एक महिला से चेन छिनतई के संबंध में अभी तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सके।

विगत 20 अप्रैल को जिस महिला के साथ चेन छिनतई की वारदात हुई है, उनसे आवेदन की मांग की गई है – कदमकुआं SHO

उधर, कदमकुआं के थानाध्यक्ष ने बताया कि विगत 20 अप्रैल को जिस महिला के साथ चेन छिनतई की वारदात हुई है, उनसे आवेदन की मांग की गई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कदमकुआं थाना क्षेत्र में विगत 15 अप्रैल को भी एक व्यक्ति से चेन छिनतई की घटना हुई थी। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा कदमकुआं थाना कांड संख्या 294/26, दिनांक 15 अप्रैल, 2026 दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तार की कार्रवाई की जा रही है। इन घटनाओं को देखते हुए पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में सतर्कता पूर्वक ग़श्ती एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध लॉटरी-कूपन सिंडिकेट का भंडाफोड़, हिरासत में 18

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...