पिता के बाद बेटे की यात्रा, 3 मई से होगी शुरुआत

पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार करीब 20 साल के शासन में कई बार राज्य की अलग-अलग यात्रा निकाल चुके हैं। अब उनके बेटे व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता निशांत कुमार बिहार में यात्रा निकालने वाले हैं। निशांत कुमार की बिहार यात्रा तीन मई से शुरू होने जा रही है जो पश्चिम चंपारण से शुरू होगी।

निशांत कुमार की यह यात्रा राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है – सूत्र

सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार की यह यात्रा राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसके जरिए निशांत कुमार जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब बिहार की राजनीति में उनके सक्रिय भूमिका को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं।

Nishant Kumar 3 22Scope News

सबसे पहले कहां जाएंगे निशांत?

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान निशांत कुमार विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद करेंगे। हालांकि, इस यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पश्चिम चंपारण से यात्रा की शुरुआत को भी खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस यात्रा के जरिए निशांत कुमार क्या संदेश देने की कोशिश करते हैं और इसका राज्य की सियासत पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़े : श्रवण कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...