Advertisment

CM सम्राट ने आज शाम बुलायी मंत्रिमंडल की पहली बैठक

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी 22 अप्रैल को कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। आज शाम छह बजे मीटिंग की जाएगी। दोपहर तीन बजे तक सीएम सम्राट दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। उसके बाद शाम को बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार आगामी रणनीति पर चर्चा करेगी। कई बड़े फैसले लेने की भी संभावना है। मंगलवार को सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

कल सम्राट दिल्ली में PM मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन और RSS दफ्तर गए थे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और फिर सम्राट चौधरी आरएसएस दफ्तर भी पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के नेताओं से बातचीत की। उससे पहले वे बीजेपी मुख्यालय गए थे, जहां नितिन नवीन से करीब पांच मिनट तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इसी मुलाकात में मंत्रिमंडल के नामों पर आखिरी मुहर लगी। वहीं दूसरी ओर बिहार की नई सरकार आर्थिक दबाव से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जून तक 12 हजार करोड़ रुपए के लोन की मांग की है। इसमें से करीब चार हजार करोड़ रुपए इसी महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Samrat 4 22Scope News

मई में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस दौरान मंत्रियों की संभावित सूची पर नजर डाली जाए तो एक दो मंत्रियों के हेरफेर के अलावा लगभग पुराने ही नाम होंगे। आज के मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहेंगे।

Bihar Cabinet 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : PM मोदी से मिले CM सम्राट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान,...

Bihar Liquor Ban: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...