अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खात्मा, Dhanbad Police ने 4 अपराधियों को दबोचा!

Dhanbad: Dhanbad Police को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बरवाअड्डा थाना के किसान चौक के पास हुई इस कार्रवाई में 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान

बता दें Dhanbad Police ने गुप्त सूचना के आधार पर किसान चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। मौके से सुजीत और मुकेश को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर गिरोह के दो और सदस्य, श्यामलाल और विजय महतो भी दबोचे गए।

इन चारों चोरों का पुराना रिकॉर्ड रहा है-पुलिस

पुलिस के अनुसार, इन चारों चोरों का पुराना रिकॉर्ड रहा है। ये पहले भी ट्रक चोरी, डकैती और लूट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने कुल 8 बाइक जब्त की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन जैसे मॉडल शामिल हैं, जिनमें से कई बिना नंबर प्लेट की हैं।

फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

 

 

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...